फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sick young man dies due to dog bite

Sultanpur News: कुत्ते के काटने से बीमार युवक की मौत

Fri, 24 Jan 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 24 Jan 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Sick young man dies due to dog bite
सुल्तानपुर। करौंदीकलां थाने के बांगरखुर्द गांव में कुत्ते के काटने से बीमार युवक की बुधवार रात मौत हो गई। युवक की मौत से घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

गांव निवासी रोहित कुमार (22) पुत्र स्व. सुखई दिहाड़ी मजदूरी करते थे। सात जनवरी की दोपहर वह दरवाजे पर बैठकर खाना खा रहे थे। तभी अचानक एक कुत्ते ने हमला कर लहूलुहान कर दिया। एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाने में उन्होंने लापरवाही की। 24 घंटे के भीतर के बजाय उसने तीन दिन बाद वैक्सीन लगवाई। 10 दिन तक सब सामान्य रहा, लेकिन बुधवार को तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे पीपी कमैचा में एक क्लीनिक पर ले गए, जहां चिकित्सक ने उनकी नाजुक हालत को देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। देर शाम परिजन रोहित को लेकर वाराणसी जा रहे थे। जौनपुर के आगे पहुंचे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई।


पत्नी का रोकर बुरा हाल
रोहित तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। बड़ा भाई सूरत में नौकरी करता है जबकि छोटा पढ़ाई कर रहा है। रोहित की पिछले वर्ष अक्तूबर महीने में शादी हुई थी। पत्नी का रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार अचेत हो जा रही है। मां इस सदमे से बेहाल है। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed