{"_id":"5efcb0eb8ebc3ea1a14616eb","slug":"si-line-spot-due-to-negligence-sultanpur-news-lko528646559","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही बरतने पर एसपी ने एसआई को किया लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही बरतने पर एसपी ने एसआई को किया लाइन हाजिर
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पुलिस अधीक्षक ने बुधवार को कुड़वार थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों की जांच की। जांच के दौरान कार्यो में लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी ने एसआई को लाइन हाजिर कर दिया।
पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा ने बुधवार को कुड़वार थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाने के कार्यालय, लॉकअप, सीसीटीएनएस, आईजीआरएस, मेस, महिला हेल्प डेस्क, कोविड हेल्प डेस्क व मालखाने का निरीक्षण किया।
इसके बाद एसपी ने अभिलेखों/शस्त्रों का रख-रखाव व थाने में लगे कैमरों की भी जांच की। एसपी ने थाना क्षेत्र के अपराध व लंबित विवेचनाओं को गंभीरता से लेते हुए उपनिरीक्षक प्रशांत शर्मा को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने एसओ कुड़वार अरविंद पांडेय को भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।