{"_id":"5eb99df28ebc3e904d588b15","slug":"shramik-special-train-reached-jalandhar-carrying-1312-passengers-sultanpur-news-lko521190667","type":"story","status":"publish","title_hn":"1312 यात्रियों को लेकर जालंधर से पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1312 यात्रियों को लेकर जालंधर से पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पंजाब के जालंधर से 1312 यात्रियों को लेकर सोमवार सुबह फिर एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन जिले में पहुंची। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की देखरेख में यात्रियों की स्क्रीनिंग कराकर उन्हें लंच पैकेट देकर बसों से उनके घरों को भेजा गया। घरों में यात्रियों को क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया गया है। शासन के निर्देश के बाद सोमवार को चौथे दिन भी श्रमिक ट्रेनों के पहुंचने का सिलसिला जिले में जारी रहा। सोमवार सुबह पंजाब के जालंधर से एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन जिले में 1312 यात्रियों को लेकर पहुंची।
ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही पुलिस के साथ प्रशासनिक व रेलवे सुरक्षा बलों ने उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग के अनुरूप उतारना शुरू किया लेकिन घर पहुंचने की जल्दी में कई बार सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था तार-तार हो गई। ट्रेन से उतरने के बाद यात्रियों की स्क्रीनिंग व जिले वार विवरण दर्ज कराते हुए गणना कराई गई। मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन ने बताया कि ट्रेन से 834 यात्री जिले के व अन्य जनपदों के 478 यात्री आए हैं।
इसमें सुल्तानपुर समेत 22 जनपदों के यात्री हैं। यात्रियों की स्क्रीनिंग कराने के बाद उन्हें बसों से उनके घर को भेजा गया है। घरों में यात्रियों को होम क्वारंटीन रहने को कहा गया है। होम क्वारंटीन की निगरानी लेखपालों, ग्राम प्रधानों व अन्य कर्मियों से कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कोई संदिग्ध नहीं मिला है। इस मौके पर रेलवे स्टेेशन पर एसडीएम सदर रामजी लाल, तहसीलदार पीयूष श्रीवास्तव, सीओ व रेलवे के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।