{"_id":"58726b5d4f1c1b1729ba810f","slug":"showers-makes-the-weather-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंदाबांदी से दलहनी-तिलहनी फसलों पर संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंदाबांदी से दलहनी-तिलहनी फसलों पर संकट
Amar ujala Bureau
Updated Sun, 08 Jan 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
सर्दी से नहीं मिल रही राहत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में मौसम का मिजाज बदलने से रविवार को दोपहर बाद बूूंदाबांदी होने लगी। बूूंदाबांदी से ठंड में इजाफा हो गया है। बर्फीली हवाओं के चलने से गलन बढ़ गई है। बूूंदाबांदी होने और बदली रहने से दलहनी-तिलहनी फसलों पर संकट मंडराने लगा है। मौसम विभाग ने सोमवार को बदली रहने और बूंदाबांदी का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
रविवार को सुबह के समय हल्का कोहरा रहा। बर्फीली हवाओं के चलने से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। दोपहर तक आसमान में धुंध रहने के बाद मौसम साफ हो गया और धूप निकल आई। धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिल गई। दोपहर बाद करीब दो बजे मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया। मौसम के बदले रुख से बूूंदाबांदी शुरू हो गई। बूंदाबांदी से ठंड में इजाफा हो गया है। बूूंदाबांदी होने व बदली से दलहनी-तिलहनी फसलों पर संकट मंडराने लगा है।
विज्ञापन
कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि मौसम साफ नहीं हुआ तो बदली से राई, सरसों, अरहर, अगेती मटर समेत फूलवाली अन्य फसलें प्रभावित होंगी। मौसम विभाग ने सोमवार को बदली रहने और बूंदाबांदी का अनुमान लगाया है। मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र कुमार सिंह नागा ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 21.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन