फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Showers makes the weather cold

बूंदाबांदी से दलहनी-तिलहनी फसलों पर संकट

Sun, 08 Jan 2017 10:09 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Sun, 08 Jan 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
Showers makes the weather cold
सर्दी से नहीं मिल रही राहत - फोटो : अमर उजाला

जिले में मौसम का मिजाज बदलने से रविवार को दोपहर बाद बूूंदाबांदी होने लगी। बूूंदाबांदी से ठंड में इजाफा हो गया है। बर्फीली हवाओं के चलने से गलन बढ़ गई है। बूूंदाबांदी होने और बदली रहने से दलहनी-तिलहनी फसलों पर संकट मंडराने लगा है। मौसम विभाग ने सोमवार को बदली रहने और बूंदाबांदी का अनुमान लगाया है। 

विज्ञापन



रविवार को सुबह के समय हल्का कोहरा रहा। बर्फीली हवाओं के चलने से लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। दोपहर तक आसमान में धुंध रहने के बाद मौसम साफ हो गया और धूप निकल आई। धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिल गई। दोपहर बाद करीब दो बजे मौसम का  मिजाज एक बार फिर बदल गया। मौसम के बदले रुख से बूूंदाबांदी शुरू हो गई। बूंदाबांदी से ठंड में इजाफा हो गया है। बूूंदाबांदी होने व बदली से दलहनी-तिलहनी फसलों पर संकट मंडराने लगा है।
विज्ञापन


कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि मौसम साफ नहीं हुआ तो बदली से राई, सरसों, अरहर, अगेती मटर समेत फूलवाली अन्य फसलें प्रभावित होंगी। मौसम  विभाग ने सोमवार को बदली रहने और बूंदाबांदी का अनुमान लगाया है।  मौसम पर्यवेक्षक योगेंद्र कुमार सिंह नागा ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 21.0   डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस पहुंच  गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed