{"_id":"6684651f8ca58613f20ff8e6","slug":"shops-filled-with-water-again-traders-suffer-losses-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-115382-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: फिर दुकानों में भरा पानी, व्यापारियों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: फिर दुकानों में भरा पानी, व्यापारियों को नुकसान
Wed, 03 Jul 2024 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 03 Jul 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
कादीपुर (सुल्तानपुर)। कस्बे में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से मंगलवार को सुबह हुई बारिश से दुकानों में पानी घुस गया। व्यापारियों ने इसकी सूचना विधायक को दी। विधायक ने पानी निकासी के निर्देश दिए। ईओ ने बताया कि ह्यूम पाइप मंगाया जा रहा है, जिससे पानी की निकासी की जाएगी।
कादीपुर में सुबह हुई भारी बारिश से एक बार फिर कस्बे की दुकानों में पानी घुस गया। जलनिकासी के लिए बनी नालियां चोक हो गईं और नवनिर्मित नाले का वाटर लेबल ठीक नहीं होने के कारण बारिश के पानी की निकासी नहीं हो सकी। आननफानन दुकानदारों ने दुकान खोलकर पानी निकालना शुरू किया। तेज बरसात और नालियों के चोक हो जाने के कारण दुकानों में पानी के साथ कीचड़ भी चला गया।
कस्बे के व्यापारियों ने इसकी शिकायत विधायक राजेश गौतम से की। विधायक पहुंचे तो वहां पूर्व चेयरमैन विजय भान सिंह और प्रभु राज सिंह के अलावा पीड़ित व्यापारियों पवन कुमार सिंह, दिलीप अग्रहरि, रमेश सिंह, रईस अहमद, सूरज गुप्ता, कपिल, नीलकांत शर्मा, अवनीश तिवारी, दिलीप गौतम, रोहित सिंह आदि ने बताया कि नगर पंचायत की लापरवाही से उनका लाखों का नुकसान हो गया है। ऐसे में विधायक ने ईओ व एसडीएम को तत्काल जल निकासी के निर्देश दिए।
विज्ञापन
अधिशाषी अधिकारी अमित कुमार सिंह का कहना है कि बेसमेंट के कारण नाली की सफाई नहीं हो सकती थी। पानी निकासी के लिए नाले की खोदाई का काम आज शुरू कर दिया गया है। ह्यूम पाइप का ऑर्डर दे दिया गया है। जो कल सुबह तक आ जाएगा और नाले में पाइप डालकर जल निकासी की व्यवस्था कल तक कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
दो फीट ऊंचा है नाला, कैसे निकलेगा पानी : पूर्व चेयरमैन
कादीपुर। पिछली बार दुकानाें में पानी भरने पर व्यापारियों के बुलावे पर चेयरमैन आनंद जायसवाल पहुंच गए थे, जिन्हें व्यापारियों ने खूब खरी-खरी सुनाई थी। ऐसे में इस बार वे जलभराव वाले स्थल पर आए ही नहीं। न ही उन्होंने फोन ही उठाया। हालांकि पूर्व चेयरमैन विजयभान सिंह मुन्ना व्यापारियों की समस्या सुनने पहुंचे। उन्होंने नगर पंचायत पर अनियमितता का आरोप लगाते हुए कहा कि जो नया नाला बनाया गया है, वह दो फीट ऊंचा बना है। जिससे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इसे तोड़कर फिर से नया नाला बनाने की जरूरत है। नगर पंचायत में जो भी विकास कार्य कराए जा रहे हैं, उसमें अनियमितता बरती जा रही है।