{"_id":"25b380c8132b81b6fae5e6ffefa01c86","slug":"shops-closed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानें बंद कर घेरा विद्युत उपकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानें बंद कर घेरा विद्युत उपकेंद्र
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
Updated Sat, 08 Aug 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदहाल विद्युत आपूर्ति को लेकर शनिवार को मुंशीगंज कस्बे के व्यापारी सड़क पर उतर पड़े। व्यापारियों ने दुकानें बंद कर उपकेंद्र का घेराव किया। प्रदर्शनकारी पुराना आपूर्ति रोस्टर बहाल करने की मांग पर अड़े थे। घेराव के काफी देर बाद तक किसी अधिकारी के उपकेंद्र नहीं पहुंचने पर प्रदर्शनकारी रायबरेली-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने के लिए सड़क पर पहुंच गए।
विज्ञापन
बवाल से घबराए एक्सईएन ने आनन-फानन में दिन में चार और रात में छह घंटे आपूर्ति का रोस्टर लागू करने का संदेश व्यापारियों को भेजा। तत्काल बिजली आपूर्ति शुरू कराकर बला टाली। रोस्टर में बदलाव और बिजली आपूर्ति शुरू होने के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। प्रदर्शनकारियों ने बाजार पहुंचकर दुकानें खोलीं।
विज्ञापन
बदहाल विद्युत आपूर्ति व्यवस्था से नाराज मुंशीगंज के व्यापारियों ने बीते मंगलवार को अमेठी में आयोजित डीएम के तहसील दिवस में अध्यक्ष संदीप दुबे की अगुवाई में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा था। डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा था कि इन दिनों बाजार वासियों को मुश्किल से चार से पांच घंटे की आपूर्ति दी जा रही है।
विज्ञापन
व्यापारियों ने डीएम से पुराने रोस्टर के अनुसार दिन में 10 से चार और रात में 10 से चार बजे तक आपूर्ति बहाल करने की मांग करते हुए तीन दिन का समय दिया था। मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में व्यापारियों ने आंदोलन का अल्टीमेटम दिया था। व्यापारी शनिवार को अपनी दुकानें बंद कर सड़क पर उतर पड़े। व्यापारी मुंशीगंज स्थित विद्युत उपकेंद्र पहुंचे और वहां प्रदर्शन शुरू कर दिया।
जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। एक्सईएन हनुमान प्रसाद मिश्र ने मुंशीगंज बाजार के लिए तत्काल दिन में 12 से चार और रात में 12 से छह का नया रोस्टर लागू करते हुए आपूर्ति चालू करा दी। एसओ मुंशीगंज प्रहलाद सिंह की ओर से नया रोस्टर लागू होने और आपूर्ति चालू होने की जानकारी के बाद हंगामा कर रहे व्यापारी शांत हुए।
व्यापारी पुराने रोस्टर की मांग पर कायम हैं। व्यापारी वहां मौजूद एसएसओ सहदेव यादव को ज्ञापन देकर वापस लौटे। आपूर्ति मिलने के बाद व्यापारियों ने दुकानें खोलीं।
बिजली को लेकर मुंशीगंज कस्बे में पहले भी प्रदर्शन हो चुका है। तब व्यापारियों ने सड़क जाम कर आंदोलन किया था। पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने रोस्टर के मुताबिक निर्बाध बिजली आपूर्ति का वादा किया था। हालांकि बाद में व्यवस्था फिर बेटपरी हो गई।