फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Shopkeepers encroaching clay putting on interlocking

सड़क किनारे बनी इंटरलॉकिंग पर मिट्टी डालकर अतिक्रमण कर रहे दुकानदार

Wed, 03 Jul 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Shopkeepers encroaching clay putting on interlocking
अमेठी। स्थानीय नगर पंचायत के जीजीआईसी रोड के किनारे बनी इंटरलॉकिंग पर स्थानीय दुकानदार मिट्टी डालकर अतिक्रमण कर रहे हैं। सड़क किनारे बनी इंटरलॉकिंग पर अतिक्रमण से बारिश में जलभराव की समस्या गंभीर हो जाएगी।
विज्ञापन

स्थानीय नगर पंचायत में अतिक्रमण की समस्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। राजर्षि तिराहे से ब्लॉक तिराहे के लिए जीजीआईसी मार्ग से होकर जाना पड़ता है।
इस पर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, शिव प्रताप इंटर कॉलेज, नगर पंचायत कार्यालय, रोडवेज बस स्टेशन पड़ते हैं। इस मार्ग पर रामलीला मैदान की ओर गुमटी दुकानदार हैं।
विज्ञापन

कुछ गुमटी दुकानदार सड़क किनारे बनी इंटरलॉकिंग पर मिट्टी डालकर अतिक्रमण कर रहे हैं। इससे बारिश के पानी का निकास नहीं हो सकेगा। बारिश का दूषित पानी सड़क पर जमा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूली बच्चों और राहगीरों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ेगा। इस संबंध में ईओ रेणुका यादव ने बताया कि वे बाहर हैं। बृहस्पतिवार को मामले की जांच कराकर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed