{"_id":"6874043f087e7c58540b5ab5","slug":"shiva-devotees-planted-saplings-and-took-out-a-tableau-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-136945-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: शिवभक्तों ने पौधरोपण कर निकाली झांकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: शिवभक्तों ने पौधरोपण कर निकाली झांकी
Mon, 14 Jul 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 14 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
कूरेभार में निकली भगवान भोलेनाथ की झांकी में करतब दिखाते शिव भक्त।
कूरेभार (सुल्तानपुर)। सावन माह में शिवभक्तों का उत्साह चरम पर है। रविवार को बाबा बैद्यनाथ धाम यात्रा से पूर्व शिव भक्तों ने पौधरोपण कर झांकी निकाली। गाजे-बाजे के साथ निकली झांकी के बाद शिवभक्त रवाना हुए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से चल रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत श्रद्धालुओं ने पहले पौधरोपण कर पुण्य का कार्य किया। प्रधान प्रतिनिधि सुरेश कसौधन के नेतृत्व में शिव भक्तों ने छायादार व फलदार पौधे लगाए। कावड़ संघ की ओर से भगवान भोलेनाथ की भव्य झांकी निकाली गई, जिसने पूरे क्षेत्र को शिवमय बना दिया। झांकी की शुरुआत रेलवे स्टेशन स्थित शिव मंदिर में थाना प्रभारी रविंद्र सिंह की आरती से हुई।
ढोल-नगाड़ों, जयकारों और शिवभक्तों के जोश ने वातावरण को भक्तिमय कर दिया। गीता मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर गौरी शंकर, राजेश कुमार, रामचंद्र, छोटेलाल कसौधन, दीपचंद्र अग्रहरि व अन्य शिवभक्त मौजूद रहे।