फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sharp weapon used to tie cow, father killed, son injured

Sultanpur News: गाय बांधने को लेकर चले धारदार हथियार, पिता की मौत, पुत्र घायल

Mon, 07 Aug 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 07 Aug 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Sharp weapon used to tie cow, father killed, son injured
कूरेभार (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के साधौभारी गांव में रविवार सुबह गाय बांधने को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। धारदार हथियार चलने लगे। मारपीट में एक पक्ष से पिता व पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां पिता की मौत हो गई। बेटे की हालत नाजुक बनी है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

साधौभारी गांव निवासी मग्घूराम (70) रविवार सुबह आबादी की जमीन पर गाय बांध रहे थे। उसी समय गांव के अमरनाथ, उनके भाई विश्वनाथ, पिता जवाहरलाल व अमरनाथ की पत्नी राजवती पहुंच गईं। विपक्षियों ने उन्हें गाय बांधने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
विज्ञापन

बात बढ़ने पर अमरनाथ पक्ष के लोग ईंट-पत्थर व हथियार लेकर पहुंच गए और मग्घूराम पर हमला कर दिया। इससे मग्घूराम गंभीर रूप से घायल हो गए। पिता को बचाने पहुंचे बेटे विजय पर भी विपक्षियों ने हमला कर दिया। विजय के सिर पर चोट आई और वह बेहोश हो गया। परिजन दोनों को आनन-फानन सीएचसी ले गए जहां से मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में मग्घूराम की मौत हो गई जबकि विजय की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, सीओ बल्दीराय रमेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के भतीजे मानिकलाल ने वारदात के बारे में पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी। सीओ बल्दीराय रमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मौत से मृतक के घर में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed