फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   sexual assault with girl after kidnapping

किशोरी का अपहरण कर युवक ने किया दुष्कर्म

Tue, 04 May 2021 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
sexual assault with girl after kidnapping
दोस्तपुर (सुल्तानपुर)। दो दिन पूर्व हैंडपंप पर पानी भर रही एक किशोरी को अगवा कर गांव के युवक ने उसके साथ दुराचार किया। किसी तरह घर पहुंची पीड़िता ने परिवारीजनों से आपबीती सुनाई। पुलिस ने मंगलवार को पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी रविवार की शाम घर से थोड़ी दूर पर स्थित हैंडपंप से पानी भरने गई थी। शुभम वर्मा नामक युवक ने किशोरी को वहां से अपहरण कर लिया। आरोपी ने किशोरी को सूनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

किशोरी जब काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो परिवारीजन उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सोमवार को किशोरी किसी तरह घर पहुंची और पूरी घटना परिवारीजनों को बताई। मंगलवार को बेटी को साथ लेकर थाने पहुंचे पिता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। एसओ प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed