फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Seven trains late including Marudhar Express

मरुधर एक्सप्रेस समेत सात ट्रेनें लेट

Thu, 20 Jan 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Seven trains late including Marudhar Express
सुल्तानपुर। कोहरे की वजह से बुधवार को भी कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। लंबी दूरी की प्रमुख ट्रेन मरुधर डाउन, सद्भावना डाउन एक्सप्रेस समेत सात ट्रेनों का संचालन तय समय से कई घंटे की देरी से हुा। प्रमुुख ट्रेनों के संचालन में हो रही लेटलतीफी ठंड में यात्रियों को परेशानी बढ़ा रही है।
विज्ञापन

लगातार व्याप्त घने कोहरे का असर रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली प्रमुुख ट्रेनों के संचालन पर भी सीधे दिख रहा है। मऊ से आनंदविहार को जाने मऊ-आनंद विहार अप एक्सप्रेस बुधवार को तय समय से करीब एक घंटे की देरी से रवाना की गई।
विज्ञापन

इसी तरह रक्सौल से आनंद विहार को जाने वाली सद्भावना अप एक्सप्रेस करीब एक घंटा, जोधपुर से वाराणसी तक जाने वाली मरुधर डाउन एक्सप्रेस तीन घंटा, आनंद विहार से रक्सौल को जाने वाली सद्भावना डाउन एक्सप्रेस तय समय से करीब तीन घंटा, आनंद विहार से गाजीपुर तक जाने वाली सुहेलदेव डाउन एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, कोटा-पटना डाउन एक्सप्रेस, करीब ढाई घंटे, जम्मूतवी से वाराणसी तक जाने वाली बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस करीब एक घंटा देरी से गंतव्य को रवाना हो पायी। इस कड़ाके की ठंड में सभी रूट की प्रमुख ट्रेनों के संचालन में कोहरे के कारण हो रही लेटलतीफी से यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed