फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Seven lakh jewelery and cash stolen by breaking the lock of the house

घर का ताला तोड़कर जेवरात व नगदी चोरी

Mon, 16 Nov 2020 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
Seven lakh jewelery and cash stolen by breaking the lock of the house
सुल्तानपुर। शहर से सटे वल्लीपुर गांव में दीपावली की रात चोरों ने एक लेखपाल के मकान को निशाना बनाया। चैनल व गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने करीब सात लाख रुपये कीमत के जेवरात, नगदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। रविवार को गांव से वापस पहुंचे गृह स्वामी को चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

गोसाईगंज थाना क्षेत्र के भटपुरा गांव निवासी लेखपाल रमापति तिवारी का कोतवाली नगर क्षेत्र के वल्लीपुर गांव में मकान है। दीपावली पर्व पर रमापति तिवारी सपरिवार गांव चले गए थे।
विज्ञापन

रविवार को जब वे घर पहुंचे तो देखा कि चैनल और गेट का ताला टूटा है। कमरे में रखा बक्सा व अलमारी भी टूटी थी। परिवारीजनों ने जब सामान की जांच की तो पता चला कि करीब सात लाख रुपये कीमत के जेवरात, कीमती कपड़े, टीवी और 35 हजार रुपये नगद चोरी हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमापति तिवारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed