फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Seven killed, eight injured in road accidentsSeven killed, eight injured in road accidents

Sultanpur News: सड़क हादसों में सात की मौत, आठ घायल

Sun, 16 Mar 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 16 Mar 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Seven killed, eight injured in road accidentsSeven killed, eight injured in road accidents
सुल्तानपुर। जिले में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को हुए अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कुड़वार के सहजौरा गांव के पास शुक्रवार दोपहर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एक बाइक पर सवार सुरेश (45) निवासी गौरा बारामऊ बल्दीराय गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दूसरी बाइक सवार दो अन्य युवक घायल हो गए। घायलों को सीएचसी कुड़वार ले गए, जहां सुरेश को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान सुरेश की मौत हो गई। ग्रामीणों के मुताबिक, बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

कुड़वार क्षेत्र के रवनिया पूरब गांव के पास शुक्रवार शाम लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर सड़क पार करते समय उपाध्यायपुर नरही निवासी मुलायम यादव (32) कंटेनर की चपेट में आकर मौके पर मौत हो गई। धनपतगंज क्षेत्र के हरौरा बाजार में शुक्रवार देरशाम दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एक बाइक पर सवार धनपतगंज क्षेत्र के धमधरा निवासी हिमांशु (26) की मौके पर मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठे गांव के अजय कुमार, श्याम कुमार घायल हो गए। ग्रामीणों के मुताबिक, हिमांशु ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

धम्मौर के दिखौली (झींगुरगंज) निवासी विवेक कुमार (19) बृहस्पतिवार सुबह टेंट हॉउस के ट्रैक्टर-ट्राॅली पर बैठकर जा रहे थे। निदूरा गांव के पास ट्रैक्टर-ट्राॅली बेकाबू होकर सड़क किनारे खड्ड में पलट गई। हादसे में विवेक की मौत हो गई। अंबेडकरनगर जिले के महरुआ क्षेत्र के मानिकपुर, जमूकला निवासी रामलाल (65) बुधवार शाम साइकिल से मोतिगरपुर के दियरा गांव रिश्तेदारी जा रहे थे। जयसिंहपुर के हालापुर बिरसिंहपुर मोड़ के पास वाहन की चपेट में आने से उनकी माैत हो गई।
मोतिगरपुर क्षेत्र के बेलहरी निवासी सूर्यनाथ सिंह (55) बृहस्पतिवार दोपहर बाइक से घर से सामान लेने निकले थे। बरौंसा चौकी के आगे उनकी बाइक की दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में सूर्यनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घायल युवक नेे तोड़ा दम
भदैंया (सुल्तानपुर)। कोतवाली देहात के सांसापुर हनुमानगंज निवासी सुरेश कुमार वर्मा (42) नौ मार्च की सुबह हनुमानगंज बाईपास पर माॅर्निंग वाॅक पर निकले थे। तभी वे एक डंपर की चपेट में आकर घायल हो गए थे। मेडिकल काॅलेज, सुल्तानपुर से उन्हें ट्राॅॅमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया था। बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गई।
बिजली के खंभे से टकरा खाई में पलटी कार, तीन घायल
सुल्तानपुर। करौंदीकला के कटघर पूरे चौहान गांव निवासी नवीन कुमार अपनी मां ज्ञानमती और एक बच्चे के साथ कार से घर आ रहे थे। रास्ते में हरीपुर के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे विद्युत पोल से टकराकर नीचे खाई में पलट गई। दुर्घटना में नवीन, उनकी मां और बच्चा घायल हो गया। सीएचसी कादीपुर से तीनों को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर किया गया है।


कार से टकराकर साइकिल सवार की मौत
कूरेभार (सुल्तानपुर)। क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी अनस (16) और गांव के ही समसीद शनिवार की सुबह साइकिल से पटना चौराहे से घर जा रहे थे। सेमरा गांव के पास की कार की चपेट में आने से दोनाें गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने अनस को मृत घोषित कर दिया। समसीद का इलाज चल रहा है। थाना अध्यक्ष शारदेंदु दूबे ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed