फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Senior players will get a chance in badminton, football and kabaddi.

Sultanpur News: बैडमिंटन, फुटबॉल व कबड्डी में सीनियर खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

Thu, 23 Oct 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 23 Oct 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Senior players will get a chance in badminton, football and kabaddi.
सुल्तानपुर। पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में 24 से 30 अक्तूबर तक जनपद स्तरीय ट्रायल आयोजित किया गया है। यहां चयनित होने के बाद मंडल में चयन पाकर इन खिलाड़ियों को अलग-अलग जिलों में होने वाली प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने बताया कि प्रदेश स्तरीय सीनियर समन्वय बैडमिंटन महिला-पुरुष जिला चयन का आयोजन 30 अक्तूबर को होगा। इसी दिन ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के अवसर पर प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष व महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता का भी ट्रायल होगा। पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष प्रतियोगिता के लिए ट्रायल 24 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन

27 अक्तूबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष की फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए ट्रायल लिया जाएगा। प्रदेश स्तरीय सीनियर समन्वय बैडमिंटन की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता इटावा में आयोजित होगी। बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के अवसर पर आयोजित होने वाली फुटबॉल प्रतियोगिता कानपुर, बैडमिंटन अलीगढ़ व कबड्डी प्रतियोगिता मिर्जापुर में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed