फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Security Breach in MGNREGA App: Workers' Attendance Falsified

Sultanpur News: मनरेगा के एप में सेंधमारी, लग गई मजदूरों की हाजिरी

Wed, 20 May 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 20 May 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Security Breach in MGNREGA App: Workers' Attendance Falsified
सुल्तानपुर। मनरेगा के सरकारी हाजिरी ऐप में सेंधमारी कर रोजगार सेवकों और मेट के मोबाइल नंबरों पर एप अपलोड किया गया है। जिससे बड़ी संख्या में मजदूरों की फर्जी हाजिरी लगाई जा रही है। मजदूरों की संख्या में अचानक वृद्धि से अधिकारी भी सकते में आ गए हैं।
विज्ञापन

अधिकारियों ने ब्लॉकों से अपलोड हो रही हाजिरी रिपोर्ट की छानबीन शुरू की है। उपायुक्त मनरेगा अजीत कुमार सिंह को हाल ही में कूरेभार विकास खंड में फर्जी हाजिरी मिली। कूरेभार में मंगलवार को 122 कार्यों पर 336 मस्टररोल जारी हुए। इसमें 2618 मजदूरों को काम करते दर्शाया गया था। सोनारा, सेउर, सलीमपुर, लमकना और परसा जैसे गांवों में भी ऐसी ही स्थिति थी।
विज्ञापन

जयसिंहपुर के वैदहा, बहाउद्दीनपुर सहित अन्य विकास खंडों में भी फर्जीवाड़ा सामने आया है। कुछ बाहरी लोग बाजार में यह एप तीन से दस हजार रुपये में बेच रहे हैं। इसे मोबाइल में अपलोड कराकर बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। प्रकरण की जानकारी मिलते ही उपायुक्त मनरेगा ने इसे अपलोड करने वालों की तलाश शुरू करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विक्रेता के मिलने पर दर्ज कराई जाएगी प्राथमिकी
प्रकरण की जानकारी मिलते ही उपायुक्त मनरेगा ने ऐप अपलोड करने वालों की तलाश शुरू की। अजीत कुमार सिंह ने खंड विकास अधिकारियों को अपने क्षेत्रों की जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि विक्रेता के मिलने पर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। इस सेंधमारी से मनरेगा योजना की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।























0 / 25,000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed