{"_id":"66a174bbd210ac3a4f041e54","slug":"secondary-level-district-volleyball-competition-today-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-116395-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: माध्यमिक स्तरीय जनपदीय वॉलीबाल प्रतियोगिता आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: माध्यमिक स्तरीय जनपदीय वॉलीबाल प्रतियोगिता आज
Thu, 25 Jul 2024 03:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 25 Jul 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के महात्मा गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के खेल ग्राउंड में माध्यमिक स्तरीय जनपदीय वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन 25 जुलाई को होगा। इसमें बालक व बालिका वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। पहले बालक वर्ग की प्रतियोगिता 24 को आयोजित होनी थी लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे स्थगित करते हुए वृहस्पतिवार को आयोजित करने का फैसला लिया गया।
क्रीड़ा सचिव दिलीप सिंह ने बताया कि बालक-बालिका संवर्ग वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए जो टीमें हिस्सा ले रही हैं, उन्हें सुबह 10:00 बजे खेल ग्राउंड पर पहुंचने के लिए कहा गया है। उन्होंने टीमों के कोच और खिलाड़ियों का आह्वान करते हुए कहा कि सभी टीमें समय से मैदान में पहुंचें।