फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Second sister serious in suicide attempt

Sultanpur News: आत्महत्या का प्रयास में दूसरी बहन गंभीर

Sat, 13 Sep 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 13 Sep 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Second sister serious in suicide attempt
अखंडनगर। अहिरी फिरोजपुर में बृहस्पतिवार देर शाम घरेलू कलह में आत्महत्या का प्रयास करने वाली दूसरी बहन की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि बड़ी बहन की देर रात मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव निवासी रमेश पांच संतानें थीं। बृहस्पतिवार देर शाम घर में किसी बात को लेकर परिजनों के बीच कहासुनी हुई। ग्रामीणों ने बताया कि बड़ी बेटी रोशनी (29), रेशमी (19) ने झगड़े को रोकने का प्रयास किया। इसी बीच रेशमी ने कोई विषाक्त पदार्थ खा लिया, उसे देख बहन रोशनी भी कमरे में चली गई और दरवाजा बंद कर पंखे के हुक से साड़ी के फंदे के सहारे आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

जब तक लोग कुछ समझ पाते, रोशनी की मौत हो चुकी थी, जबकि रेशमी को लेकर परिजन सीएचसी पहुंचे, जहां उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजन उसे जौनपुर के शाहगंज स्थित एक निजी अस्पताल में लेकर गए, जहां गंभीर अवस्था में उसका इलाज चल रहा है। थाना प्रभारी दीपक कुशवाहा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरी स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed