फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Second installment not received for 12 hundred PM housing

12 सौ पीएम आवास के लिए नहीं मिली दूसरी किस्त

Wed, 07 Jul 2021 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Second installment not received for 12 hundred PM housing
सुल्तानपुर। बीते वित्तीय वर्ष के करीब 12 सौ प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े मकानों को मिली पहली किस्त राशि से होने वाला निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है। इसे देखते हुए विकास विभाग ने दूसरी किस्त की धनराशि जारी करने पर रोक लगा दी है। सभी डिफाल्टरों को पहली किस्त का निर्माण कार्य जल्दी पूरा कराने को कहा गया है।
विज्ञापन

बीते वित्तीय वर्ष में करीब साढ़े 24 हजार प्रधानमंत्री आवास का आवंटन जिले में किया गया था। ग्राम्य विकास अभिकरण ने पात्रता सूची के हिसाब से सत्यापन कराते हुए धनराशि आवंटित करने की संस्तुति की थी। संस्तुति पर शासन ने लाभार्थियों को उनके खाते में आवास की पहली किस्त भेज दी थी।
विज्ञापन

पहली किस्त पाने के बाद भी अभी तक करीब 1200 लाभार्थियों ने अपना कार्य पूरा नहीं कराया है। कार्य पूरा नहीं होने से ग्राम्य विकास विभाग ने ऐसे लाभार्थियों की दूसरी किस्त की धनराशि रोक दी है। इसमें कुछ आवास की धनराशि जांच की वजह से भी रोका जाना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास विभाग ने खंड विकास अधिकारियों को अधूरे आवासों का पहली किस्त का निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही दूसरी किस्त के लिए डिमांड भेजने का भी निर्देश दिया है।

परियोजना निदेशक राम उदरेज यादव ने बताया कि पहली किस्त का कार्य पूरा कराने वालों को दूसरी किस्त काफी पहले जारी की जा चुकी है। शेष को निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया गया है। पहली किस्त का निर्माण पूरा होने के बाद ही दूसरी किस्त जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed