{"_id":"633494f2f087274e10080350","slug":"sdm-court-sent-qazi-shahabuddin-to-jail-sultanpur-news-lko6505630160","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम कोर्ट ने काजी शहाबुद्दीन को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम कोर्ट ने काजी शहाबुद्दीन को भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। इटकौली गांव से गिरफ्तार किए गए एसडीपीआई के सदस्य का पुलिस ने शांति भंग के अंदेशे में चालान कर एसडीएम कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के इटकौली गांव निवासी काजी शहाबुद्दीन (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) का सदस्य है। पिछले मंगलवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे थानाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह ने पुलिस टीम के साथ काजी शहाबुद्दीन के घर पर छापा मारा था।
पुलिस का दावा है कि उसके घर से कुछ आपत्तिजनक सामग्री मिली थी। उसके बाद पुलिस शहाबुद्दीन को थाने ले गई। पुलिस ने काजी शहाबुद्दीन के खिलाफ शांति भंग के अंदेशे में केस दर्ज कर एसडीएम सदर सीपी पाठक की कोर्ट में पेश किया। एसडीएम ने बताया कि काजी शहाबुद्दीन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
नहीं मिली कोई आपत्तिजनक सामग्री: डॉ. शबनम काजी
सुल्तानपुर। इटकौली गांव में मंगलवार को छापे के बाद हिरासत में लिए गए एसडीपीआई के सदस्य काजी शहाबुद्दीन की बेटी डॉ. शबनम ने बुधवार को पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पिता को निर्दोष बताया है। बेटी का दावा है कि उनके पिता ने एसडीपीआई को डेढ़ वर्ष पहले ही छोड़ दिया था। उनके घर से कोई आपत्तिजनक सामग्री भी नहीं मिली है। पिता ने पूछताछ में पुलिस को पूरा सहयोग किया था। इसके बाद भी पुलिस ने शांति भंग में पाबंद करते हुए उनका चालान भेज दिया।