फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Schools that do not make Apar ID will be recognized

Sultanpur News: अपार आईडी न बनाने वाले स्कूलों की जाएगी मान्यता

Sat, 25 Jan 2025 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Schools that do not make Apar ID will be recognized
सुल्तानपुर। ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक एकाउंट रजिस्ट्री (अपार) बनाने में स्कूल प्रबंधन व कर्मचारी रुचि नहीं ले रहे हैं। ऐसे स्कूलों पर शिकंजा कसते हुए बीएसए ने मान्यता प्रत्याहरण करने की नोटिस जारी की है। साथ ही परिषदीय और अशासकीय स्कूलों के शिक्षकों का वेतन रोकने की चेतावनी दी है। शिक्षकों को एक हफ्ते का समय देते हुए शतप्रतिशत अपार आईडी बनाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति व उपलब्धि को ट्रैक किए जाने के लिए ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक एकाउंट रजिस्ट्री (अपार आईडी) बनाई जानी है। विद्यार्थियों का सभी डाटा अपलोड कर एक 12 अंकों की आईडी जारी होगी। इसको लेकर विद्यालय गंभीर नहीं है। बीते दिनों डीजी स्कूल शिक्षा की समीक्षा के दौरान जिले की स्थिति बेहद ही निराशाजनक रही। अशासकीय मान्यता प्राप्त स्कूलों में तो 13 विद्यालयों की स्थिति अब तक शून्य है।
विज्ञापन

इनसेट...

लंभुआ रहा फिसड्डी वहीं, बेसिक शिक्षा के कुल 2,064 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में अब तक मात्र 25 प्रतिशत बच्चों की ही आईडी बन पाई है। इसमें लंभुआ सबसे फिसड्डी रहा। अब तक 15.62 फीसदी बच्चों की आईडी बन पाई है। दूबेपुर ब्लाॅक में सबसे ज्यादा 40.27 प्रतिशत आईडी बनी है। बेसिक से मान्यता प्राप्त 998 स्कूलों में अब तक मात्र 12.70 प्रतिशत बच्चों की ही आईडी बन पाई है। जयसिंहपुर विकास खंड में तो अब तक मात्र 2.73 फीसदी बच्चों की ही आईडी बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों को रोका जाएगा वेतन बीएसए उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि सभी विद्यालयों को नोटिस जारी की गई है। परिषदीय व अशासकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य व समस्त शिक्षकों का वेतन रोका जाएगा। लापरवाह प्राइवेट विद्यालयों पर मान्यता प्रत्याहरण की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed