{"_id":"622cdf705dad9220a422da63","slug":"school-sultanpur-news-lko6215188172","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूचनाएं अपलोड न करने पर 26 विद्यालयों का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूचनाएं अपलोड न करने पर 26 विद्यालयों का रोका वेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद से जुड़ी सूचनाएं अपलोड कराने में लापरवाही बरतने वाले 26 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों व पटल सहायकों का वेतन डीआईओएस ने रोक दिया है। सूचनाएं अपलोड नहीं होने तक प्रधानाचार्यों व पटल सहायकों को वेतन नहीं मिलेगा।
जिले में 58 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद से जुड़ी विभागीय सूचनाएं वेबसाइट पर अपलोड करने में 26 विद्यालय लापरवाही बरत रहे हैं। सह जिला विद्यालय निरीक्षक आरजे मौर्य ने बताया कि 58 में से 32 विद्यालयों की सूचना अपलोड कराई गई हैं। वहीं, 26 विद्यालय लापरवाही बरत रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने लापरवाह प्रधानाचार्यों व पटल सहायकों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया है। उन्होंने कहा है कि सूचनाएं जब तक अपलोड नहीं होतीं, प्रधानाचार्यों व पटल सहायकों का वेतन देय नहीं होगा।
इन विद्यालयों ने नहीं अपलोड की सूचना
सूचना अपलोड न करने वालों में जीएन इंटर कॉलेज रुपईपुर, इंटरमीडिएट कॉलेज गौरा, इंटरमीडिएट कॉलेज नटौली, श्री हनुमत कॉलेज धम्मौर, एसएस कॉलेज पलिया, बरियार शाह कॉलेज भरखरे, एसआईसी उमरी पौधनरामपुर, रामकली गर्ल्स कॉलेज, सीएल कॉलेज छीतेपट्टी, श्री सुखपाल कॉलेज तिरहुत, रामचंद्र सिंह कॉलेज रवनिया, श्री हनुमत कॉलेज विजेथुआ, पीएमएलएन कॉलेज प्रतापपुर कमैचा, पीपी कॉलेज वलीपुर, एसएसबीएस कॉलेज हलियापुर, आरपी कॉलेज प्रतापगंज भादा, मुस्तकीम कॉलेज ज्ञानीपुर, एसवीएस कॉलेज भवानीगढ़ रैंचा, एसडीएन सिंह कॉलेज पाकड़पुर, जयभारत कॉलेज मथुरानगर रामगढ़, जेडीएसएनकॉलेज नरहरपुर, पीआर कॉलेज सेमरी, जनता कॉलेज कूरेभार, एसकेआरआर कॉलेज बरामदपुर और जनता इंटर कॉलेज बेला पश्चिम शामिल हैं।