फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   school

एक अप्रैल से नई शिक्षा नीति के तहत होगा ई-प्राइमरी का संचालन

Wed, 01 Dec 2021 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
school
21. मोतिगरपुर में आयोजित कार्यशाला में मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : SULTANPUR
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। नई शिक्षा नीति के तहत ई-प्राइमरी की पढ़ाई का संचालन एक अप्रैल से प्रस्तावित है। इसके प्रशिक्षण के लिए ही बुधवार को हांसापुर स्थित राममिलन सिंह औद्योगिक शिक्षण केंद्र पर ब्लॉक के शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की संयुक्त कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में बच्चों के मानसिक, शारीरिक व बौद्धिक विकास पर गहन चर्चा हुई।
विज्ञापन

प्रशिक्षण केंद्र पर बीईओ दिलीप कुमार व सीडीपीओ माया सिंह ने संयुक्त तौर पर ब्लॉक स्तरीय ईसीसीई (अर्ली चाइल्ड हुड केयर एंड एजुकेशन) विषयक कार्यशाला का शुभारंभ किया। इसमें मौजूद नोडल एआरपी कौशिक सिंह ने बताया कि नई शिक्षा नीति के अंतर्गत ई-प्राइमरी का सम्यक संचालन आगामी एक अप्रैल 2022 से होना सुनिश्चित है। इसके सफल क्रियान्वयन के लिए प्रथम कार्यशाला आयोजित हुई है।
विज्ञापन

इसमें तीन से आठ वर्ष के बच्चों की मानसिक, बौद्धिक व शारीरिक गुणवत्ता के लिए बाल वाटिका, विद्या प्रवेश, विद्यालय की तैयारी और प्री-एजुकेशन किट पर विस्तार से चर्चा की गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बच्चों को शिक्षा देने के लिए कार्यशाला में कहानियों के माध्यम से गतिविधि प्रशिक्षण भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed