{"_id":"6136522a8ebc3e21935d0ee5","slug":"school-sultanpur-news-lko59436684","type":"story","status":"publish","title_hn":"झाड़ू लगाते दिखे शिक्षक, सफाई कर्मी नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झाड़ू लगाते दिखे शिक्षक, सफाई कर्मी नदारद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। बल्दीराय क्षेत्र के हलियापुर उच्च प्राथमिक विद्यालय खुलने पर सोमवार सुबह प्रभारी प्रधानाध्यापक स्वयं झाड़ू लगाते दिखे। सफाई कर्मी मौके से नदारद था। राज्य परियोजना निदेशालय की विशेषज्ञ शिखा शुक्ला ने सोमवार को दो दिवसीय दौरे के पहले दिन विद्यालयों का निरीक्षण किया।
राज्य परियोजना निदेशालय समग्र शिक्षा के आदेश पर विशेषज्ञ शिखा शुक्ला ने सुबह सवा आठ बजे बल्दीराय के उच्च प्राथमिक विद्यालय हलियापुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेंद्र बहादुर सिंह स्वयं झाड़ू लगाते हुए दिखे। शिखा शुक्ला ने सफाई कर्मी के बारे में जानकारी मांगी तो उन्होंने कहा कि दो सफाई कर्मी कार्यरत हैं लेकिन कभी भी विद्यालय परिसर की सफाई करने नहीं आते हैं। यहां तक कि प्रसाधनों की सफाई भी स्वयं करनी पड़ती है। मौके पर सहायक अध्यापक शशि बाला सिंह आकस्मिक अवकाश पर पाई गईं। दो अनुदेशक नीरज व अनुराग मिश्र उपस्थित मिले। एमडीएम में रोटी-सब्जी बनाने की तैयारी चल रही थी।
इसके बाद प्राथमिक विद्यालय हलियापुर का निरीक्षण किया। उनके साथ खंड शिक्षाधिकारी बल्दीराय मनोजीत राव व एआरपी रमेश मिश्रा मौजूद रहे। विशेषज्ञ शिखा शुक्ला ने धनपतगंज के प्राथमिक विद्यालय लोहंगी, उच्च प्राथमिक विद्यालय टीकर व कूरेभार के प्राथमिक विद्यालय सिद्घिगनेशपुर तथा ब्लॉक संसाधन केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमियां पाए जाने पर उन्होंने प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया कि अगली विजिट में ये कमियां नहीं मिलनी चाहिए।