फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   school closed, four teachers missing

बंद मिला स्कूल, चार शिक्षक गायब

Thu, 30 Jul 2015 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर Updated Thu, 30 Jul 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
बीईओ ने निरीक्षण रिपोर्ट बीएसए को भेजते हुए संबंधित के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात कही है। जिलाधिकारी जगतराज त्रिपाठी ने जिले के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने व शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति के लिए बीएसए आनंद कुमार पांडेय ने दिशा निर्देश दे रखा है।
विज्ञापन


बीएसए के आदेश पर गुरुवार को बीईओ एनपी सिंह ने ब्लॉक क्षेत्र के चार विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। बीईओ सुबह साढ़े आठ बजे उच्च प्राथमिक विद्यालय मुहीबशाह पहुंचे तो वहां ताला लगा हुआ था।
विज्ञापन


इसी परिसर में संचालित प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक अभयराज व सहायक अध्यापक संदीप यादव नदारद मिले। यहां से निकलकर बीईओ प्राथमिक विद्यालय खेदा पहुंचे तो वहां तैनात प्रधानाध्यापक ताहिरा बानो नदारद मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से निकल बीईओ प्राथमिक विद्यालय शंकरपुर पहुंचे तो वहां के सहायक अध्यापक राम सुमरे दो दिन से लगातार अनुपस्थित पाए गए।

बीईओ ने निरीक्षण रिपोर्ट बीएसए को भेजते हुए अनुपस्थित पाए गए सभी शिक्षकों के वेतन आहरण पर रोक लगाए जाने की मांग की है। बीईओ ने कहा कि ताला बंद मिलने पर संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed