{"_id":"5720ed454f1c1b5b38a9162d","slug":"school-buildings-in-poor-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर भवनों में पढ़ने को मजबूर बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर भवनों में पढ़ने को मजबूर बच्चे
Amarujala Bureau
Updated Wed, 27 Apr 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
अध्यापकों को भी सता रही चिंता
- फोटो : अमर उजाला
जिले में कई ऐसे परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं, जिनमें जान जोखिम में डाल बच्चे पढ़ाई करने को मजबूर हैं। कई विद्यालयों में प्लास्टर उखड़ा हुआ है, जबकि कई के छतों में दरार पड़ी हुई है। विद्यालयों में बनी फर्श टूटकर गड्ढों में तब्दील हो गई है। ऐसे में बच्चों के साथ अभिभावकों में भी अनहोनी की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
बल्दीराय विकासखंड क्षेत्र के मुकेश तिवारी बताते हैं कि क्षेत्र में स्थित विद्यालय के जर्जर भवन की वजह से हर समय डर बना रहता है। बच्चों को भी हिदायत दी जाती है कि वे विद्यालय अवधि में सावधान रहें। यहीं के अभिभावक हनुमान मौर्या ने चिंता जताते हुए कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग की धीमी कार्य प्रणाली की वजह से बच्चों को जान जोखिम में डालनी पड़ती है।
विज्ञापन
निर्माण समन्वयक आनंद शुक्ला ने जर्जर भवनों के बारे में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से सूचना मांगी है। सूचना मिलते ही सर्व शिक्षा अभियान को डिमांड लेटर भेजा
विज्ञापन