फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   scam

मनरेगा में मिली साढ़े 33 लाख रुपये की अनियमितता

Tue, 21 Dec 2021 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
scam
सुल्तानपुर। मनरेगा से ग्राम पंचायतों में कराए गए कार्यों में सोशल ऑडिट के दौरान करीब 33 लाख 50 हजार रुपये की वित्तीय अनियमितता उजागर हुई है। विभिन्न कार्यों में गड़बड़ी मिलने पर टीम ने कार्रवाई के लिए अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है। रिपोर्ट से आरोपियों में खलबली मची है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर मनरेगा से ग्राम पंचायतों में कराए जा रहे सोशल ऑडिट में कई ग्राम पंचायतों में वित्तीय अनियमितता पाई गई है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक कई ग्राम पंचायतों ने कागजों में कार्य दिखाकर धनराशि का भुगतान कर दिया लेकिन मौके पर कार्य नहीं कराया गया। सोशल ऑडिट में टीम ने इस तरह की कई वित्तीय अनियमितता पकड़ी है। टीम की ओर से जिले की 979 ग्राम पंचायतों में से अभी तक 522 पंचायतों के कराए गए सोशल ऑडिट में करीब 33 लाख 50 हजार रुपये की वित्तीय अनियमितता उजागर हुई है। वित्तीय अनियमितता मिलने पर जिला विकास अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट ग्राम विकास निदेशालय भेज दी है।
विज्ञापन

अब वित्तीय गड़बड़ी करने वाली ग्राम पंचायतों पर कार्रवाई के लिए संबंधित विकास खंडों को रिपोर्ट भेजने की तैयारी चल रही है। सूत्रों के मुताबिक ऑडिट के दौरान टीम को कई और गड़बड़ियां मिली हैं। इसमें कुछ मामलों का निस्तारण कर दिया गया लेकिन कुछ अभी तक निस्तारित नहीं हो सके हैं। सोशल ऑडिट के दौरान वित्तीय मामला उजागर होने के बाद संबंधित ग्राम पंचायतों में उस समय के ग्रामप्रधान व अन्य जिम्मेदारों में खलबली मची है। कुछ लोग मामले को निस्तारित कराने की कोशिश में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनरेगा से ग्राम पंचायतों में कराए गए कार्यों का सोशल ऑडिट अगस्त माह से कराया जा रहा है। अगस्त माह से ग्राम पंचायतों के चल रहे सोशल ऑडिट में अभी तक 979 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष करीब 522 ग्राम पंचायतों का टीम ने जायजा लिया है। टीम की ओर से किए गए सोशल ऑडिट में वित्तीय गड़बड़ी पकड़ी गई है। अन्य पंचायतों का सोशल ऑडिट चल रहा है।

वित्तीय अनियमितता के मामलों में होगी कार्रवाई
जिला विकास अधिकारी डॉ. डीआर विश्वकर्मा ने कहा कि टीम की रिपोर्ट मिली है। इसमें वित्तीय अनियमितता के मामले भी हैं। संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सोशल ऑडिट का कार्य पूरा होने पर ब्लॉकों को पत्र भेजा जाएगा। वित्तीय अनियमितता वाले मामलों में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed