फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Saved the lives of three innocent young man

युवक ने जान पर खेल बचाई तीन मासूमों की जिंदगी

Sat, 12 Dec 2015 11:54 PM IST
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो
सुल्तानपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 12 Dec 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खेत में काम कर रहे एक किसान ने अपनी जान जोखिम में डालकर रेल ट्रैक पर खेल रहे बेटे समेत तीन मासूमों की जिंदगी बचा ली। हालांकि इस कोशिश में वह खुद ट्रेन की चपेट में आकर जख्मी हो गया।
विज्ञापन


उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। यह वाकया भुआपुर गांव के पास शुक्रवार शाम हुआ।

नगर कोतवाली क्षेत्र के भुआपुर गांव का किसान मो. शमीम उर्फ राजा (35) शुक्रवार शाम को अपने खेत पर काम कर रहा था। उस वक्त शमीम का सात वर्षीय बेटा मो. अली, भतीजा मो. रेहान व भांजा अफजल खेत से कुछ दूरी पर स्थित रेल ट्रैक पर खेल रहे थे। तभी अचानक बेगमपुरा एक्सप्रेस पूरी रफ्तार के साथ आ गई।
विज्ञापन


ये नजारा देख मो. शमीम रेल ट्रैक की ओर दौड़ पड़ा। चंद सेकंड में उसने ट्रैक पर पहुंचकर तीनों बच्चों को उठाकर अलग फेंक दिया। हालांकि इस कोशिश में वह खुद ट्रेन की चपेट में आ गया। नजारा देखने वालों ने दांतों तले अंगुलियां दबा लीं। ट्रेन के गुजरने के बाद जख्मी शमीम को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने शनिवार को उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed