फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Day-night event to be held at the stadium; high-mast lights installed.

Sultanpur News: स्टेडियम में होगी डे-नाइट स्पर्धा, लगी हाईमास्ट लाइट

Tue, 25 Aug 2026 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 25 Aug 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Day-night event to be held at the stadium; high-mast lights installed.
स्टेडियम में लगी लाइटों से शाम को हुआ उजाला। स्रोत- स्टेडियम
सुल्तानपुर। जिले के इकलौते पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में अब डे-नाइट खेल प्रतियोगिताएं हो सकेंगी। इसके लिए खेल विभाग ने पर्याप्त लाइट की व्यवस्था कर दी है। खिलाड़ी भी देर शाम तक अभ्यास कर सकेंगे। पर्याप्त उजाला होने से परिसर ज्यादा सुरक्षित हो गया है।
विज्ञापन


वैसे तो स्टेडियम में खेल का अभ्यास करने का समय शाम सात बजे तक ही है। सर्दियों में शाम पांच बजे से ही अंधेरा होने लगता है तो खिलाड़ियों को अंधेरे में अभ्यास करना पड़ता है। खेल व शिक्षा विभाग के अलावा भी अन्य डे-नाइट प्रतियोगिताएं नहीं हो पा रही थीं।
विज्ञापन


अब स्टेडियम के दोनों किनारों पर हाईमास्ट लाइट लगा दी गई है। बाउंड्रीवॉल के चारों तरफ एलईडी लाइट भी लगी हैं। इससे पूरे परिसर में प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था हो गई है। अब हर मौसम में शाम को खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंधेरे के कारण पहले सुरक्षा संबंधी चिंताएं रहती थीं। अब रात के समय भी परिसर में स्पष्ट दृश्यता बनी रहेगी। इससे असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगेगा। खिलाड़ियों और आगंतुकों के लिए यह एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed