फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Savani mela witnesses huge gathering

सावनी मेले में उमड़ा जायरीनों का हुजूम

Thu, 11 Aug 2016 10:22 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Thu, 11 Aug 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
Savani mela witnesses huge gathering
पांचोंपीरन दरगाह पर उर्स - फोटो : अमर उजाला

पांचोपीरन दरगाह शरीफ पर 836 वें सावनी मेले में बृहस्पतिवार को जायरीनों का हुजूम उमड़ा। मेले में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल देखने को मिली। हिंदू-मुस्लिम बिरादरी के लोगों ने दरगाह पर माथा टेका व चादर चढ़ाई। मेले में उमड़ी हजारों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए इंतजामिया कमेटी व पुलिस के जवान भी मुस्तैद रहे। सुबह जायरीनों के आने का शुरू हुआ सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।

विज्ञापन



शहर के गोमती पुल के पास स्थित पांचोपीरन शरीफ दरगाह का इतिहास काफी पुराना है। अर्से से लोग यहां चादर चढ़ाने व दुआ मांगने आते हैं। बृहस्पतिवार को दरगाह शरीफ 836वें सावनी मेले का आयोजन किया गया। सुबह से ही जायरीनों की भीड़ पांचोपीरन मेला स्थल पर उमड़ने लगी थी। गोमती पुल के पास से दरगाह शरीफ तक जायरीनों का तांता लगा रहा। सावनी मेले के इंतजामिया कमेटी के ओर से कैंप लगाया गया था।
विज्ञापन


जायरीनों की सहूलियत व सुरक्षा को लेकर चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे। लोगों ने दरगाह पर चादर चढ़ाकर मुल्क व परिवार के तरक्की की मन्नत मांगी। मेले में युवा, बुजुर्ग,बच्चों के अलावा महिलाओं की भी खासी तादाद रही। इंतजामिया कमेटी के मुतवल्ली अकर अली खान ने बताया कि दरगाह पर जायरीनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी इंतजाम किए गए हैं। कमेटी के पदाधिकारियों को विभिन्न स्थलों की जिम्मेदारी दी गई। दरगाह पर अजमत उल्ला खान, स्वामीनाथ मौर्य, शमशेर खां, शाहरूख खान समेत अन्य मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed