{"_id":"695aacf21491d5a63d01f418","slug":"saraswati-vidya-mandir-becomes-champion-in-cricket-tournament-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-147525-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: क्रिकेट प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: क्रिकेट प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर बना चैंपियन
Sun, 04 Jan 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 04 Jan 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
विजेता खिलाड़ियों के साथ रोटरी क्लब के पदाधिकारी। स्रोत-
सुल्तानपुर। रोटरी क्लब की ओर से केएनआईटी खेल मैदान पर आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता स्पर्धा सीजन-3 का रविवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, विवेकानंदनगर ने महर्षि विद्या मंदिर को सात रन से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए एसवीएम (सरस्वती विद्या मंदिर)की टीम 10 ओवर में 79 रन पर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महर्षि विद्या मंदिर की टीम निर्धारित 10 ओवर में सात विकेट खोकर मात्र 72 रन ही बना सकी और मुकाबला सात रन से हार गई। इसके पूर्व खेले गए पहले सेमीफाइनल में सरस्वती विद्या मंदिर ने शेम्फोर्ड को 26 रन से हराया।
दूसरे सेमीफाइनल में महर्षि विद्या मंदिर ने केएनआईसीई करौंदिया को अंतिम गेंद पर चौका लगाकर एक विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। मैन ऑफ द मैच एसवीएम के आरुष और मैन ऑफ द सीरीज अंकित पाल चुने गए। बेस्ट बल्लेबाज स्टेला मॉरिस कांवेंट के रेहान और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज केएनआईसीई करौंदिया के मो.अयान रहे।
विज्ञापन
समापन पर रोटरी क्लब अध्यक्ष अखिल अग्रवाल, सचिव डॉ. अभिषेक पांडेय और टूर्नामेंट चेयरमैन निमेंद्र गोयल, नीरव पांडेय, डाॅ. रवि त्रिपाठी, संदीप श्रीवास्तव, डाॅ. पूजा त्रिपाठी, संजय केसरवानी, वेद जायसवाल, अलंकार टंडन, डाॅ. आशीष सिंह, डाॅ. अमित पांडेय,अंकित, सुधीर निगम, तनु टंडन, पूजा अग्रवाल, अनुराधा, आकांक्षा, डाॅ. श्वेता आदि मौजूद रहे।