{"_id":"6942ec1a40896ef77508c7a9","slug":"samar-accused-in-aman-murder-case-surrenders-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-146502-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: अमन हत्याकांड में आरोपी समर ने किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: अमन हत्याकांड में आरोपी समर ने किया सरेंडर
Wed, 17 Dec 2025 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 17 Dec 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अमन यादव हत्याकांड में बुधवार को नामजद आरोपी समर यादव ने पुलिस को चकमा देकर सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। सीजेएम नवनीत सिंह ने मामले में आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है।
चांदा थाने के साढ़ापुर निवासी वादी संदीप यादव ने गत छह दिसंबर की घटना बताते हुए अपने चचेरे भाई अमन यादव के अपहरण व हत्या के संबंध में स्थानीय थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। प्रकरण में स्थानीय थाने के नरैनी-सफीपुर निवासी आरोपी मयंक यादव, अजय यादव, विजय यादव, पवन यादव, अजय गुप्ता उर्फ गोलू, दीपक यादव उर्फ राका, शिवम यादव व नरहरपुर, लंभुआ निवासी आरोपी समर यादव व स्थानीय थाने के राजेपुर निवासी आरोपी दुर्गेश यादव व रेनू आरोपी हैं। मयंक यादव सहित सात आरोपी पहले ही जेल जा चुके है। आठवें आरोपी समर यादव ने बुधवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। (संवाद)