फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Salary of three technical assistants of MNREGA stopped

मनरेगा के तीन तकनीकी सहायकों का वेतन रोका

Wed, 09 Jun 2021 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Salary of three technical assistants of MNREGA stopped
सुल्तानपुर। धनपतगंज विकास खंड के निरीक्षण में मनरेगा कार्य में कई खामियां पाई गई हैं। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक व पंचायत सचिव संचालित कार्य समेत अन्य जानकारियां नहीं दे सके। मुख्य विकास अधिकारी ने तीन तकनीकी सहायकों का वेतन रोकने का निर्देश देते हुए दो से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स ने धनपतगंज विकास खंड का जायजा लिया। इस दौरान सीडीओ ने मनरेगा के अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी से रोजगार सेवक के मोबाइल एप की जानकारी चाही। कंप्यूटर ऑपरेटर से कैच द रैन वाटर में दिखाए गए 11 कार्यों के संबंध में पूछा। चार तालाबों के लिए जारी मस्टर रोल के बारे में भी जानकारी चाही गई। दोनों कोई जानकारी नहीं दे सके। इस पर दोनों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

सीडीओ ने तकनीकी सहायकों से आवास के अतिरिक्त संचालित मनरेगा कार्य, अधूरे कार्यों की सूची समेत अन्य जानकारियां मांगी। समीक्षा में पाया गया कि ब्लॉक की 66 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष सिर्फ 54 में ही कार्य संचालित है। नाराज सीडीओ ने तीन तकनीकी सहायकों का वेतन बाधित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवास निर्माण की गलत जानकारी देने पर पंचायत सचिव राधेश्याम को चेतावनी दी गई। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्यों में सुधार लाने का निर्देश दिया। इस मौके पर उपायुक्त मनरेगा विनय श्रीवास्तव, पीडी राम उदरेज यादव समेत संबंधित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed