फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Salary of 1,501 employees hanging in balance

Sultanpur News: अधर में लटका 1,501 कर्मचारियों का वेतन

Fri, 02 Jun 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 02 Jun 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Salary of 1,501 employees hanging in balance
- तीन ब्लॉक के शिक्षक व कर्मी प्रभावित
विज्ञापन

- पोर्टल लॉक ने किए जाने से दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्दीराय/सुल्तानपुर। शिक्षा विभाग की लापरवाही के चलते जिले के तीन ब्लॉक के 1,501 शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का वेतन अधर में लटक गया है। इनमें बल्दीराय ब्लॉक के 645, दूबेपुर ब्लॉक के 790 व नगर क्षेत्र के 66 शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी शामिल हैं। प्रत्येक माह की 25 तारीख को पोर्टल को खंड शिक्षाधिकारी की ओर से लॉक करने की डेडलाइन है। बल्दीराय में खंड शिक्षाधिकारी रोजी सिंह ने पोर्टल को लॉक नहीं किया। इसके पीछे तकनीकी समस्या बताई गई। इसके बाद वह छुट्टी पर चली गईं। शिक्षक संगठन के अध्यक्ष वेद प्रताप सिंह के विरोध पर रोजी सिंह की ओर से विभाग को पत्र लिखा गया है। यही हाल नगर क्षेत्र व दूबेपुर ब्लॉक का भी रहा। नगर क्षेत्र के 66 व दूबेपुर ब्लॉक के 790 कर्मियों का भी वेतन नहीं मिल पाया है। इस क्षेत्र के संबंधित खंड शिक्षाधिकारियों की ओर से भी पोर्टल को लॉक नहीं किया गया है। इससे दोनों जगहों के शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मियों का वेतन अधर में लटक गया है। इसके पीछे भी तकनीकी समस्या बताई जा रही है। शिक्षकों का कहना है कि काफी लोगों ने ऋण ले रखा है जो वेतन आते ही खाते से कट जाता है। समय से वेतन न मिलने पर उसमें भी कठिनाई आएगी।

मुख्यालय से दूर कराई जाएगी समस्या
तीन ब्लॉक के खंड शिक्षाधिकारियों की ओर से निर्धारित समय में पोर्टल को लॉक नहीं करने से वेतन की समस्या आई है। इसके समाधान के लिए मुख्यालय से बात की गई है। शीघ्र ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

-दीपिका चतुर्वेदी, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed