फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Salaries of 63 Mukhya Sevikas withheld due to poor progress.

Sultanpur News: यूपीआई शुल्क वापसी की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन

Sat, 19 Sep 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 19 Sep 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Salaries of 63 Mukhya Sevikas withheld due to poor progress.
कलेक्ट्रेट में मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौपते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत- पार्टी
सुल्तानपुर। केंद्र सरकार की ओर से यूपीआई भुगतान पर नए शुल्क लागू किए जाने के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। इन शुल्कों को तत्काल वापस लेने की मांग की गई है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के नए ढांचे के अनुसार 2,000 रुपये से अधिक के व्यक्ति से व्यापारी यूपीआई लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत का शुल्क लागू होगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने इस पर आपत्ति जताई। यह डिजिटल अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़ बन चुका है। उप्र कांग्रेस कमेटी के मीडिया पैनलिस्ट राजेश तिवारी ने कहा कि कांग्रेस ऐसे किसी भी शुल्क का विरोध करेगी। उन्होंने इसे वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

चेतावनी दी कि यदि जनता और व्यापारियों की आवाज नहीं सुनी गई तो कांग्रेस लोकतांत्रिक तरीके से अपना संघर्ष तेज करेगी। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने केंद्र सरकार से आम जनता और छोटे कारोबारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस फैसले को तत्काल वापस लेने की अपील की। प्रदर्शन में आरबी पांडेय, ममनून आलम, सुरेशचंद्र मिश्र, जाकिर हसन, रब्बन हाशमी, मोहित तिवारी, सुरेंद्र शुक्ला सहित कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed