फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Salaries of 63 Mukhya Sevikas withheld due to poor progress

Sultanpur News: खराब प्रगति पर 63 मुख्य सेविकाओं का वेतन रोका

Fri, 18 Sep 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 18 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Salaries of 63 Mukhya Sevikas withheld due to poor progress
सुल्तानपुर। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की धीमी प्रगति पर बाल विकास सेवा और पुष्टाहार विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को हुई समीक्षा बैठक में 63 मुख्य सेविकाओं की प्रगति 50 फीसदी से कम मिली। जिला कार्यक्रम अधिकारी शरद कुमार त्रिपाठी ने इन मुख्य सेविकाओं का सितंबर महीने का वेतन लक्ष्य पूरा होने तक रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर सप्ताहभर में स्पष्टीकरण मांगा गया है। योजना का लक्ष्य 15,810 पात्र गर्भवतियों के आवेदन कराना था। इसके मुकाबले अब तक केवल 8,473 आवेदन ही हुए हैं। आवेदन और प्रथम चरण के सत्यापन की धीमी गति पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई। कुछ मुख्य सेविकाओं का कार्य संतोषजनक रहा, जिन्होंने 75 फीसदी तक प्रगति हासिल की। अधिकारियों ने कार्य में सुधार लाने को कहा है और लक्ष्य पूरा होने पर रोका गया वेतन बहाल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed