फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sakshi in memoir writing and Vaibhavi topped in Rangoli

संस्मरण लेखन में साक्षी व रंगोली में वैभवी ने अव्वल

Wed, 23 Mar 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Sakshi in memoir writing and Vaibhavi topped in Rangoli
सुल्तानपुर। जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान में बुधवार को सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में कोविड के विरुद्ध वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्मरण लेखन प्रतियोगिता में साक्षी व विज्ञान रंगोली प्रतियोगिता में वैभवी ने बाजी मारी। कार्यक्रम में 150 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इसी परिसर में विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने मॉडल प्रदर्शित किए।
विज्ञापन

वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. पवन सिंह ने कोरोना काल की मुश्किलों में जीवन शैली, सोशल डिस्टेंसिंग की उपयोगिता, भ्रांतियों और सावधानियों पर विचार व्यक्त किए। विशिष्ट अतिथि डॉ. डीके त्रिपाठी ने कोविड-19 से बचाव और प्राकृतिक जीवन शैली के बारे में जानकारी दी। जिला समन्वयक शैलेंद्र चतुर्वेदी ने छात्र-छात्राओं को जीवन में साफ-सफाई और रोगों के प्रति सजग रहने पर जोर दिया।
विज्ञापन

सह समन्वयक राधेश्याम पांडेय ने विज्ञान के क्षेत्र में उपलब्ध अवसर और नवाचार की सुविधा के बारे में बताया। प्रधानाचार्य अवधेश कुमार सिंह ने वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम को विद्यालय व समाज के लिए अति उपयोगी बताया। संस्मरण लेखन प्रतियोगिता में इंटरमीडिएट कॉलेज की छात्रा साक्षी शुक्ला को प्रथम, केएनआईसीई की छात्रा दिवांशी को द्वितीय तथा सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा सुरभि मिश्रा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, विज्ञान रंगोली प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा वैभवी सिंह को प्रथम, छात्रा ऋषिका को द्वितीय तथा रामराजी बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा महिमा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विजेताओं को पुरस्कार व सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। इसी विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान की विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालय से आए विद्यार्थियों ने मॉडल प्रदर्शित किए। मॉडल में सरस्वती शिशु मंदिर सिरवारा मार्ग की छात्रा शिवांगी तिवारी को प्रथम स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed