{"_id":"5df66b8c8ebc3e87fd1f09c9","slug":"sainik-school-will-be-run-from-new-academic-session-sultanpur-news-lko4979354125","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए शैक्षिक सत्र से संचालित होगा सैनिक स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए शैक्षिक सत्र से संचालित होगा सैनिक स्कूल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। स्थानीय तहसील के कौहार में निर्माणधीन सैनिक स्कूल का संचालन नए शैक्षिक सत्र एक अप्रैल से होगा। डीआईओएस ने शनिवार शाम स्कूल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीआईओएस ने एक अप्रैल से शिक्षण कार्य शुरू होने की बात कहते हुए भवन निर्माण का कार्य पूरा कर उसे हैंडओवर करने को कहा।
गौरीगंज तहसील के कौहार में 60.9 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन सैनिक स्कूल का डीआईओएस ने शनिवार शाम औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को अब तक दो किस्तों में 57 करोड़ 22 लाख 44 हजार रुपये आवंटित होने के बावजूद मात्र 85 फीसदी ही कार्य पूरा पाया गया।
डीआईओएस जयकरन लाल वर्मा ने इकाई प्रभारी से कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। प्रभारी ने बताया कि शासन से आवंटित संपूर्ण धनराशि का उपभोग हो चुका है। अवशेष राशि की मांग की गई है।
विज्ञापन
धनराशि मिलते ही कार्य पूर्ण करा दिया जाएगा। धनाभाव में निर्माण कार्य की प्रगति धीमी होने पर डीआईओएस ने ईकाई प्रभारी राजीव कुमार से शासन से पत्राचार कर अवशेष धनराशि की जल्द मांग करने को कहा।
डीआईओएस ने बताया कि एक अप्रैल से शिक्षण कार्य प्रारंभ होना है। इसे देखते हुए शीघ्र निर्माण कार्य पूरा कर भवन हैंडओवर करने की कार्यवाही समय से पूरी करनी होगी।
इस दौरान डीआईओएस ने निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री की तकनीकी समिति से जांच करवाने का निर्देश देते हुए प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता खराब होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।