फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Sagra lake will be on the lines of River Front

अहमाबाद रिवर फ्रंट की तर्ज पर होगा अमेठी की सगरा झील का सुंदरीकरण

Sun, 30 Jun 2019 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Sagra lake will be on the lines of River Front
अमेठी। अहमदाबाद रिवर फ्रंट की तर्ज पर नगर पंचायत के सगरा तिराहे पर स्थित सगरा झील का सुंदरीकरण होगा। 32 बीघे में फैली सगरा झील कस्बे का मुख्य आकर्षण होगी। केंद्रीय मंत्री और नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रयास से इसकी कवायद शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

केंद्रीय टीम के निरीक्षण के बाद शुक्रवार देर शाम जिलाधिकारी ने नगर पंचायत अध्यक्ष व ईओ के साथ सगरा झील का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शहर के बीचोंबीच सगरा तिराहे पर 32 बीघे में फैली सगरा झील अतिक्रमण का शिकार है। देखरेख के अभाव में सगरा झील का अस्तित्व धीरे-धीरे खतरे में पड़ रहा था। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के सहयोग व नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी के प्रयास से सगरा झील के दिन बहुरने के आसार दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के निर्देश पर पिछले दिनों दिल्ली से पहुंची उच्चस्तरीय टीम ने सांसद प्रतिनिधि विजय गुप्ता की अगुवाई में सगरा झील का निरीक्षण किया था।
टीम ने झील के सुंदरीकरण की रूपरेखा भी तैयार की थी। सांसद प्रतिनिधि ने सगरा झील को अहमदाबाद रिवर फ्रंट की तर्ज पर तैयार करने की बात कही थी। केंद्रीय मंत्री की मंशा को देखते हुए स्थानीय प्रशासन भी सगरा झील के सुंदरीकरण को लेकर काफी सक्रिय दिख रहा है।
पिछले दिनों नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी की अगुवाई में एक बैठक हुई थी। बैठक में सगरा झील के सुंदरीकरण के साथ ही झील में बोटिंग, चारों ओर पार्क, व्यायामशाला, दुकानें, लाइट, फौव्वारा आदि आधुनिक सुविधाओं से लैस किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था।
प्रस्ताव को शासन को भेजा गया है। शुक्रवार शाम जिलाधिकारी डॉ. राम मनोहर मिश्र ने सीडीओ प्रभुनाथ, एसडीएम रामशंकर, नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी, ईओ रेणुका यादव, लिपिक विपुल तिवारी की मौजूदगी में सगरा झील का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने सगरा झील के सुंदरीकरण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

ईओ रेणुका यादव ने बताया कि सगरा झील के सुंदरीकरण को लेकर शुक्रवार शाम जिलाधिकारी की ओर से निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने झील के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। कहा कि शासन से स्वीकृति मिलने के बाद सुंदरीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed