फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   sadbhavna express and upasana express six hours late

सद्भावना नौ, उपासना एक्सप्रेस छह घंटे लेट

Sat, 13 Jul 2019 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
sadbhavna express and upasana express six hours late
सुल्तानपुर। रक्सौल से आंनद विहार तक जाने वाली सद्भावना अप तय समय से करीब नौ घंटे लेट रही। हावड़ा से देहरादून तक जाने वाली उपासना अप एक्सप्रेस का संचालन तय समय से करीब छह घंटे की देरी से किया गया। सियालदह, हिमगिरि समेत 10 प्रमुख ट्रेनों के संचालन में देरी होने से यात्रियों को दिन भर परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

रूट की प्रमुख ट्रेनों के संचालन में देरी होने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को सियालदह से आनंद विहार को जाने वाली सियालदह अप एक्सप्रेस तय समय से करीब चार घंटे लेट रही।
विज्ञापन

मऊ-लखनऊ अप एक्सप्रेस का संचालन तय समय से करीब सवा घंटे की देरी से किया गया। एकात्मता अप एक्सप्रेस तय समय से करीब पौने दो घंटे लेट रही।
हावड़ा से देहरादून तक जाने वाली उपासना डाउन एक्सप्रेस का संचालन करीब छह घंटे की देरी से किया गया। बेगमपुरा अप एक्सप्रेस तय समय से करीब एक घंटे विलंब से रवाना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्सौल से आनंद विहार तक जाने वाली सद्भावना अप एक्सप्रेस तय समय से करीब नौ घंटे लेट रही। हावड़ा से जम्मूतवी तक जाने वाली हिमगिरि अप एक्सप्रेस तय समय से करीब सवा एक घंटे की देरी से रवाना की गई।

नई दिल्ली से वाराणसी तक जाने वाली महामना डाउन एक्सप्रेस का संचालन तय समय से करीब दो घंटे की देरी से किया गया। हरिद्वार से हावड़ा तक जाने वाली कुंभ डाउन एक्सप्रेस तय समय से करीब सवा दो घंटे लेट रही। अमृतसर से हावड़ा तक जाने वाली अमृतसर-हावड़ा डाउन एक्सप्रेस तय समय से करीब दो घंटे की देरी से रवाना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed