फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Rush to go to Ayodhya, highway jam

Sultanpur News: अयोध्या जाने की होड़, हाईवे जाम

Sat, 01 Mar 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 01 Mar 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Rush to go to Ayodhya, highway jam
Rush to go to Ayodhya, highway jamहलियापुर थाना क्षेत्र के रायबरेली-अयोध्या राजमार्ग पर डो​भिया
सुल्तानपुर। महाशिवरात्रि का पर्व बीतने के बाद भी अब अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओें की भीड़ कम नहीं हो रही है। रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर डोभियारा गांव के पास शुक्रवार सुबह करीब चार बजे पुुलिस ने अयोध्या जाने वाले वाहनों को रोक दिया।
विज्ञापन

करीब पांच घंटे बाद वाहनों को अयोध्या की तरफ जाने दिया गया। इस वजह से गैर प्रांत से आए श्रद्धालुओं को समस्या का सामना करना पड़ा। वहीं जिले के कटका और कूरेभार इलाके में भी वाहनों को रोक रोककर छाेड़ा गया।
विज्ञापन

हलियापुर थाना क्षेत्र के हाईवे पर डोभियारा गांव के पास शुक्रवार सुबह करीब चार बजे पुुलिस ने अयोध्या जाने वाले वाहनों को बैरियर लगाकर रोक दिया। इसके बाद वहां पर वाहनों की कतारें लग गईं। सुबह सात बजे तक कूरेभार तिराहे के डोभियारा से लेकर हलियापुर गांव तक करीब तीन किमी की दूरी में वाहनों की लंबी कतारें लग गई। वाहनों में मौजूद राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, कोलकाता, उड़ीसा, कर्नाटक, दिल्ली समेत अन्य स्थानों से आए श्रद्धालु जाम में फंस गए। इससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर फंसे श्रद्धालु अपने वाहनों को न तो किनारे लगा पा रहे थे और न ही आगे बढ़ पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्ध्रालु बोले, गाड़ियां रोकने से हो रही परेशानी
उड़ीसा के वेंकटेश ने बताया कि प्रयागराज से यहां तक पहुंचने में कोई दिक्कत नहीं हुुई। यहां पर सुबह से जाम में फंसे हैं। महाराष्ट्र के संजय म्हात्रे ने बताया कि प्रयागराज में अब कोई जाम नहीं है। अयोध्या जाने वाले मार्ग पर गाड़ियां रोकने से काफी परेशानी हो रही है। जितने घंटे जाम में फंसे रहे उतनी देर में तो हम लोग अयोध्या पहुंचकर दर्शन कर लेते। करीब नौ बजे पांच घंटे बाद पुलिस ने वाहनों को अयोध्या की ओर जाने दिया। इसके बाद जाम खुल सका और लोगों ने राहत की सांस ली।

प्रयागराज का आवागमन ठीक रहा
कटका और कूरेभार कस्बे के पास भी दिन में वाहनों को रुक-रुककर छोड़ा जाता रहा। इसकी वजह से कुछ देर के लिए जाम लगता रहा। बताया जा रहा है कि अयोध्या में भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए वहां के प्रशासन के निर्देश पर वाहनों को जिले में रोका जा रहा था। हालांकि प्रयागराज का आवागमन दिनभर ठीक रहा। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर भी श्रद्धालुओं को राहत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed