{"_id":"50a8165d57545ec685305858ce05df9f","slug":"rural-banks-strike-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों बैंकों में आज रहेगी हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों बैंकों में आज रहेगी हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
Updated Mon, 29 Jun 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। यूनाइटेड फोरम ऑफ आरआरबी यूनियंस के आह्वान पर मंगलवार को जिले की ग्रामीण बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। ग्रामीण बैंकों में निजी भागीदारी के विरोध समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर मुंबई में सोमवार को हुई वार्ता विफल रहने पर हड़ताल का निर्णय लिया गया है। मंगलवार को ग्रामीण बैंकों में हड़ताल से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत होगी।
नेशनल फेडरेशन ऑफ आरआबी इंपलॉइज के महासचिव शिव करन द्विवेदी ने बताया कि हड़ताल को रोकने के लिए सोमवार को अंतिम कोशिश की गई। केंद्रीय श्रमायुक्त मुंबई की ओर से की गई वार्ता बेनतीजा रही। यूनाइटेड फोरम ऑफ आरआरबी यूनियंस के चेयरमैन एच नागभूषण राव ने बताया कि समझौता वार्ता में वित्त मंत्रालय का कोई भी अधिकारी शामिल नहीं था। वार्ता विफल रहने पर देश भर के ग्रामीण बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी मंगलवार को हड़ताल रहेंगे।
द्विवेदी ने बताया कि ग्रामीण बैंकों के निजी भागीदारी के लिए पिछले दिनों संसद द्वारा एक कानून पास किया गया है जिसका ग्रामीण बैंक कर्मचारी विरोध कर रहे हैं। बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक इंपलाइज यूनियन के अध्यक्ष राम मिलन त्रिपाठी और ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष लालचंद्र त्रिपाठी, इंपलाइज एसोसिएशन के अरुण सिंह ने भी हड़ताल को सफल बनाने की अपील की है।