फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Ruckus at Birsinghpur Electric Sub-Station

बिरसिंहपुर विद्युत उपकेंद्र पर किया हंगामा

Mon, 15 Jul 2019 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Ruckus at Birsinghpur Electric Sub-Station
सुल्तानपुर। बिरसिंहपुर विद्युत उपकेंद्र पर कुछ लोगों ने रविवार रात जमकर हंगामा काटा। विद्युत सप्लाई ठप करने के लिए आरोपियों ने एसएसओ पर दबाव बनाने की कोशिश की। एसएसओ के इंकार करने पर उसके साथ हाथापाई की और मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के बिरसिंहपुर विद्युत उपकेंद्र पर रविवार रात साढ़े नौ बजे सपाही निवासी अशोक दुबे, कुलदीप दुबे, अमरजीत चौहान पहुंचे और उपकेंद्र के अंदर घुसकर ड्यूटी पर तैनात एसएसओ जयदीप तिवारी से नुमाये फीडर बंद करने को कहा।
विज्ञापन

जब एसएसओ नहीं मानें तो आरोपियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया व उनका सरकारी मोबाइल सेट छीन ले गए। जयदीप तिवारी ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी।
सोमवार की सुबह उपखंड अधिकारी जयसिंहपुर, अवर अभियंता 33 केवी विद्युत उपकेंद्र जयसिंहपुर मनीष वर्मा ने संयुक्त तहरीर कोतवाली में दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाल श्याम सुंदर पांडेय ने कहा कि मुकदमा दर्ज आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed