फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Rs 25.5 lakh fine on two hospitals of Gomtinagar in case of death due to negligence in treatment

Sultanpur News: इलाज में लापरवाही से मौत के मामले में गोमतीनगर के दो अस्पतालों पर 25.5 लाख रुपये जुर्माना

Sat, 21 Sep 2024 01:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Rs 25.5 lakh fine on two hospitals of Gomtinagar in case of death due to negligence in treatment

विज्ञापन
लखनऊ। इलाज में लापरवाही से महिला की मौत के मामले में राज्य उपभोक्ता आयोग ने गोमतीनगर के फोर्ड केयर एंड कमिटमेंट और नोवा हाॅस्पिटल पर 25.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। आयोग ने जुर्माने की रकम 45 दिन के भीतर नहीं देने पर 10 प्रतिशत ब्याज देने का भी आदेश दिया है।



मामले के अनुसार गोमतीनगर के विशालखंड की रहने वाली कनक लता को पेट में दर्द की शिकायत पर उनके पति अंजनी कुमार राय ने चार मई 2013 को नर्सिंग होम में दिखाया था। जांच में पित्ताशय में पथरी होने की पुष्टि होने पर हनुमंत एंडो सर्जरी सेंटर में ऑपरेशन कराया गया था। आयोग को बताया गया कि चिकित्सकीय परीक्षण में महिला के सभी महत्वपूर्ण अंग सही स्थिति में थे। सर्जरी के बाद फोर्ड केयर एंड कमिटमेंट और नोवा हॉस्पिटल में इलाज हुआ था। इलाज के दौरान हुई लापरवाही से महिला की हालत गंभीर हो गई तो उन्हें रेफर कर दिया गया। 14 सितंबर 2013 को सहारा अस्पताल में महिला की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


आयोग के अध्यक्ष और पीठासीन न्यायाधीश अशोक कुमार ने अपने आदेश में मृतका के परिजनों को आर्थिक, मानसिक और शारीरिक क्षतिपूर्ति के लिए 20 लाख रुपये देने का आदेश दिया। कनक लता के इलाज पर हुए खर्च के लिए पांच लाख रुपये और विधिक व्यय के लिए 50 हजार रुपये का जुर्माना अदा करने का भी आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




-----

लगाए गंभीर आरोप...कुछ निजी अस्पताल मरीज के गंभीर हो जाने तक भर्ती रखते हैं



याचिकाकर्ता अंजनी कुमार राय ने इलाज के दौरान लापरवाही से पत्नी की मौत के मामले में निजी अस्पतालों पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मरीजों से पैसे ऐंठने के लिए कुछ निजी अस्पताल मरीजों की हालत गंभीर हो जाने तक भर्ती रखते हैं। मामला हाथ से निकलता देख दूसरे अस्पताल रेफर कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed