{"_id":"6011b1688ebc3e5695366cca","slug":"rpf-women-constable-awarded-sultanpur-news-lko561883077","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मानित की गईं आरपीएफ की महिला कांस्टेबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मानित की गईं आरपीएफ की महिला कांस्टेबल
विज्ञापन
सुल्तानपुर। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद आरपीएफ की सात महिला कांस्टेबलों को यूआरएमयू ने मंगलवार को सम्मानित किया। महिला कांस्टेबलों के साथ ही आरपीएफ के कुछ जवानों को भी स्मृति चिह्न दिया गया।
मंगलवार को उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन की ओर से प्रशिक्षण पूरा कर चुकीं आरपीएफ की महिला कांस्टेबलों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यूआरएमयू के पदाधिकारियों ने सात महिला कांस्टेबलों व रेलवे सुरक्षा बल के तीन सिपाहियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
यूनियन के शाखा मंत्री पंकज दुबे ने बताया कि संगठन की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वाले सुरक्षा कर्मियों को समय-समय पर सम्मानित किया जाता है। इस मौके पर एसबी सिंह, राजेंद्र यादव, मुकेश कुमार, धीरज कुमार मिश्र, शिवनाथ यादव, सुशील कुमार मिश्र, अमित सिंह समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे। (संवाद)