{"_id":"67cb38c446d82961fb0f2316","slug":"route-of-eight-trains-changed-will-pass-through-sultanpur-from-march-20-sultanpur-news-c-103-1-lu11010-128458-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: आठ ट्रेनों का मार्ग बदला, 20 मार्च से सुल्तानपुर से होकर गुजरेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: आठ ट्रेनों का मार्ग बदला, 20 मार्च से सुल्तानपुर से होकर गुजरेंगी
Fri, 07 Mar 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 07 Mar 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लखनऊ रेल मंडल के मां बेल्हा देवी धाम (प्रतापगढ़ जंक्शन), मां बाराही देवी धाम (पिरथीगंज) व गौरा रेल खंड में 20 से 26 मार्च तक रेल पथ दोहरीकरण के कार्य के लिए आठ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। ये ट्रेन सुल्तानपुर होते हुए गुजारी जाएंगी।
20 से 26 मार्च के बीच आरंभिक स्टेशन से चलने वाली प्रयागराज-लालगढ़ अप व डाउन एक्सप्रेस जफराबाद-सुल्तानपुर-लखनऊ के रास्ते से चलेगी। 19 से 25 मार्च के बीच आरंभिक स्टेशन से चलने वाली हावड़ा-अमृतसर अप व डाउन मेल दोनों दिशाओं में जफराबाद-सुल्तानपुर-लखनऊ के रास्ते से चलेगी। 22 व 25 मार्च को आरंभिक स्टेशन से चलने वाली पटना-जम्मूतवी अर्चना अप एक्सप्रेस जफराबाद-सुल्तानपुर-लखनऊ के रास्ते से जाएगी।
वहीं 19 व 23 मार्च को आरंभिक स्टेशन से चलने वाली जम्मूतवी-पटना अर्चना डाउन एक्सप्रेस लखनऊ-सुल्तानपुर-जफराबाद के रास्ते से जाएगी। 21, 23 व 25 मार्च को आरंभिक स्टेशन से चलने वाली पुरी-आनंदविहार नीलांचल अप एक्सप्रेस जफराबाद-सुल्तानपुर-लखनऊ के रास्ते से चलेगी। 21 मार्च को आरंभिक स्टेशन से चलने वाली ढंडारीकलां-अगरतला पीसीईटी एक्सप्रेस लखनऊ-सुल्तानपुर-जफराबाद के रास्ते से जाएगी। यह जानकारी उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने दी है। उन्होंने बताया कि ट्रेनों के डायवर्जन का शेड्यूल संबंधित स्टेशनों को भेज दिया गया है।