फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Route diversion done for counting of votes

मतगणना को लेकर किया गया रूट डायवर्जन

Wed, 09 Mar 2022 11:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Route diversion done for counting of votes
सुल्तानपुर। विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है। सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक बड़े वाहनों को निर्धारित स्थान पर सड़क के किनारे रोक दिया जाएगा। बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी चुनाव विपुल कुमार श्रीवास्तव ने रूट डायवर्जन और पार्किंग की जानकारी दी।
विज्ञापन

अमेठी की तरफ से आने वाले बड़े वाहन धम्मौर थाना क्षेत्र के दादूपुर पेट्रोल पंप के पास रोक दिए जाएंगे। बंधुआकलां थाने की तरफ से आने वाले बड़े वाहन सहाबागंज पर रोक दिए जाएंगे। अमहट चौराहे से मंडी समिति तक संपूर्ण शहर क्षेत्र की यातायात व्यवस्था प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के जिम्मे रहेगी। यातायात उपनिरीक्षक प्रत्येक मुख्य चौराहे पर स्थितियों का आकलन कर समुचित ड्यूटी लगाएंगे।
विज्ञापन

वाराणसी की तरफ से आने वाले वाहन जिन्हें अयोध्या जाना है, वे दोमुंहा, भुलकी, टाटिया नगर, गुप्तारगंज होकर आगे निकलेंगे। जिन वाहनों को लखनऊ या अंबेडकरनगर जाना है, वे दोमुंहा, भुलकी, टाटिया नगर, गुप्तारगंज होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते आगे बढ़ेंगे। जिन लोगों को प्रतापगढ़, अमेठी या प्रयागराज जाना है, वे कामतागंज, शंभूगंज, कंधईपुर व दुर्गापुर बाजार होकर गंतव्य को निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज की तरफ से आने वाले वाहन जिन्हें वाराणसी जाना है, वे दुर्गापुर बाजार से कंधईपुर, शंभूगंज, कामतागंज व चांदा होकर आगे बढ़ेंगे। जिन लोगों को अयोध्या जाना है, वे दुर्गापुर बाजार से कंधईपुर, शंभूगंज, कामतागंज, दोमुंहा व भुलकी होते हुए अयोध्या मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। अंबेडकरनगर जाने वाले लोग दुर्गापुर बाजार से कंधईपुर, शंभूगंज, कामतागंज, दोमुंहा, भुलकी, टाटिया नगर व कटका खानपुर होते हुए गंतव्य को जाएंगे। लखनऊ जाने की स्थिति में रामगंज, पीपरपुर व अमेठी के रास्ते निकल जाएंगे।
गोसाईंगंज से आने वाले वाहन, जिन्हें अयोध्या जाना है वे टाटिया नगर से कूरेभार होते हुए अयोध्या के लिए निकल जाएंगे। इस रूट से आने वाले जिन्हें प्रयागराज जाना है, वे भुलकी, दोमुंहा, कामतागंज, शंभूगंज व कंधईपुर होकर प्रयागराज हाईवे पर पहुंचेंगे। साथ ही लखनऊ जाने वाले टाटिया नगर, गुप्तारगंज से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होते हुए आगे निकल जाएंगे। वाराणसी जाने वाले भुलकी, दोमुंहा व चांदा होते हुए वाराणसी के लिए आगे बढ़ेंगे।
अयोध्या से आने वाले वाहन जिन्हें लखनऊ जाना है, वे कूरेभार से आगे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से लखनऊ के लिए आगे बढ़ेंगे। वहीं, प्रयागराज, प्रतापगढ़ जाने वाले टाटिया नगर, भुलकी, दोमुंहा, कामतागंज, शंभूगंज, कंधईपुर व दुर्गापुर होते हुए आगे बढ़ेंगे। वाराणसी जाने वाले टाटिया नगर, भुलकी, दोमुंहा, लंभुआ, चांदा होते हुए आगे निकलेंगे। अंबेडकरनगर व जौनपुर जाने वालों को कूरेभार से आगे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से निकलना होगा।

लखनऊ से आने वाले वाहन जिन्हें वाराणसी, जौनपुर, प्रयागराज, अंबेडकरनगर व अयोध्या जाना है, वे अमहट से महुअरिया रोड (पयागीपुर एलएच-731 पर) हाईवे लखनऊ वाराणसी के दाहिने ट्रैक पर वन-वे में चलेंगे।
अमहट से महुअरिया रोड (पयागीपुर एनएच 731 पर) हाईवे लखनऊ-वाराणसी के बाईं ओर का ट्रैक समस्त प्रकार के वाहनों के लिए प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed