फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Roof debris fell on laborer, serious

Sultanpur News: मजदूर पर गिरा छत का मलबा, गंभीर

Sun, 28 May 2023 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 28 May 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Roof debris fell on laborer, serious
भदैंया। निर्माण कार्य के दौरान बल्ली टूट जाने से काम पर लगे मजदूर के ऊपर अचानक छत का मलबा गिर गया। मजदूर के सीने के पास लोहे की सरिया घुस गई जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे जिला चिकित्सालय से मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र कोतवाली देहात के अंतर्गत ग्राम पंचायत मिश्रपुर पुरैना में दानिश उर्फ सहबान के यहां पखवाड़े भर से मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। शनिवार को छत डालने के लिए शटरिंग कर स्लैब डालने की तैयारी की जा रही थी कि अचानक एक बल्ली टूटकर गिर गई। इससे वहां काम कर रहे मजदूर सुनील कुमार के सीने में सरिया घुस गई, वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वह पड़ोस के ऊंचाहार गांव का निवासी है।
विज्ञापन


सुनील को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। मकान मालिक दानिश ने उसको जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। देर रात उसकी हालत गंभीर होने पर डाॅक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। देहात कोतवाल कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि उनको घटना की जानकारी नहीं है और न ही कोई तहरीर ही मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed