{"_id":"61df17f1ad27d6387f3114ec","slug":"robbery-in-house-by-taking-woman-hostage-sultanpur-news-lko6131841143","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को बंधक बनाकर घर में लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को बंधक बनाकर घर में लूटपाट
विज्ञापन
गोसाईंगंज (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के अन्नपूर्णा नगर गांव में मंगलवार की रात चार बदमाशों ने महिला को बंधक बनाकर घर से दो लाख के जेवरात और नकदी लूट ली। विरोध करने पर बदमाशों ने पांच वर्षीय बेटे को जान से मारने की धमकी देते हुए महिला को पीटा भी। परदेस से पति ने घटना की सूचना पुलिस को दी। बुधवार की सुबह थानाध्यक्ष ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के अन्नपूर्णा नगर गांव निवासी मनोज कुमार पांडेय मुंबई में रहते हैं जबकि उनकी पत्नी कविता पांडेय अपने तीन बच्चों अनन्या (10), तृषा (8) व प्रतीक (5) के साथ गांव में रहती हैं। मंगलवार की रात करीब 11 बजे घर के बाहर खटपट की आवाज होने पर कविता की नींद खुल गई। वह घर का दरवाजा खोलकर जैसे ही बाहर निकलीं तभी एक बदमाश ने पीछे से उनका मुंह दबा लिया।
इसके बाद तीन अन्य लोग उन्हें खींचकर घर के अंदर ले गए। बदमाशों ने कविता से बक्से की चाबी मांगी। कविता ने जब चाबी देने से इंकार किया तो पांच वर्षीय बेटे प्रतीक को एक बदमाश ने गोद में उठा लिया और जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने कविता के पहने हुए और बक्से में रखे जेवरात निकालने के बाद उनकी पिटाई भी की।
विज्ञापन
बदमाशों के जाने के बाद कविता ने घटना की सूचना मुंबई में रह रहे अपने पति मनोज पांडेय को दी। सूचना मिलते ही मनोज ने मुंबई से ही गोसाईंगंज थाने की पुलिस को सूचित किया। बुधवार की सुबह थानाध्यक्ष संदीप राय दल-बल के साथ गांव पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
एसओ ने बताया कि कविता की तहरीर पर चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। कविता के अनुसार बदमाश उसके घर से करीब दो लाख रुपये के जेवरात और सात हजार की नकदी लूट ले गए हैं।