{"_id":"62c1db4b3e64345c086862b7","slug":"robbed-sultanpur-news-lko6379989176","type":"story","status":"publish","title_hn":"टप्पेबाजों ने सराफा दुकान से साढ़े तीन लाख रुपये के जेवरात उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टप्पेबाजों ने सराफा दुकान से साढ़े तीन लाख रुपये के जेवरात उड़ाए
विज्ञापन
कादीपुर में घटना की जांच करती पुलिस।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। कादीपुर कस्बे में रविवार को बाइक से पहुंचे दो टप्पेबाजों ने सराफा दुकान से साढ़े तीन लाख रुपये कीमत के जेवरात पार कर दिए। दोनों खरीदार बनकर दुकान पर पहुंचे थे। सूचना पर पहुंचे कोतवाल ने जांच के बाद सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाला जिसमें मास्क व टोपी लगाए दो युवक कैद हुए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
यह घटना कस्बे में स्थित जमुना प्रसाद सोनी की दुकान पर हुई। सोने-चांदी के आभूषण के कारोबारी जमुना प्रसाद रविवार की सुबह दुकान खोलकर बैठे थे। कुछ ही देर बाद बाइक पर सवार दो युवक ग्राहक बनकर उनकी दुकान पर पहुंचे। युवक सिर पर टोपी और चेहरे पर मास्क लगाए थे। जमुना प्रसाद के अनुसार युवकों ने उनसे सबसे पहले चांदी का एक चंद्रमा खरीदा और एक सौ अस्सी रुपये का भुगतान करने के लिए उन्हें पांच सौ का एक नोट दिया। शेष 320 रुपये वापस करने से पहले ही दोनों युवकों ने एक पायल मांगा। उसका भुगतान करने के लिए फिर एक हजार रुपये दिए और पायल अभी अपने पास ही रखने को कहा। इसके बाद सोने का एक लॉकेट मांगा। जमुना प्रसाद ने दो-तीन लॉकेट ट्रे में रखकर देखने के लिए दिया।
दोनों युवकों ने डिजाइन को नापसंद बताते हुए अन्य लॉकेट देखने की बात कही। जमुना प्रसाद ने डिब्बे में से कुछ और पीस निकालकर ट्रे में रख दिया। शेष उठाकर डिब्बे में रखने लगे। इतने में एक युवक ने उनके हाथ से पूरा डिब्बा लेकर खुद ही ट्रे में पलट दिया। बोला, देखने दो इसी में से पसंद करता हूं। जमुना प्रसाद इस दौरान युवकों को दिए सामान में चंद्रमा व पायल का हिसाब करके पैसा काटने में व्यस्त हो गए। इस बीच एक युवक मोबाइल पर बात करने के बहाने बाहर निकलकर बाइक पर पहुंच गया, जबकि दूसरे ने ट्रे में रखा पूरा सोने का सामान बैग में रख लिया बाहर निकल गया। जब तक जमुना प्रसाद कुछ समझते दोनों युवक बाइक पर बैठकर फरार हो गए।
विज्ञापन
पीड़ित कारोबारी के अनुसार दोनों युवक करीब साढ़े तीन लाख रुपये कीमत के जेवरात लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर कादीपुर कोतवाल उमेश्वर प्रताप यादव मौके पर पहुंचे और दुकान व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। कैमरे की फुटेज में दो युवक सिर पर टोपी व मास्क लगाए हुए कैद हुए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।